स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

गोरखपुर में एक सुसाइड नोट ने खड़े किए सवाल

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर में एक सुसाइड नोट ने खड़े किए सवाल… वीरेंद्र ने खुद काटा अपना गला या कोई और, पत्नी के हाव भाव भी दिख रहे हैं संदिग्ध
गोरखपुर में वीरेंद्र प्रजापति (40) पुत्र स्व. ताराचंद प्रजापति ने आत्महत्या कर ली। उसने गला रेत कर जान देने से पहले सुसाइड नोट लिखा। उसके शव के पास से बरामद इस सुसाइड नोट पर भी सवाल हो रहे हैं। घटना बुधवार की रात करीब 1:30 बजे चिलुआताल थाना क्षेत्र के झुंगया मुड़िला गांव की है।बुधवार की रात चिलुआताल क्षेत्र में एक व्यक्ति की गलाकर काटकर हत्या का मामला सामने आया है, गला भी कटर मशीन से काटा गया है पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला हैं।चौंकाने वाली बात है कि मृतक के हैंड राइटिंग से सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग अलग बताई जा रही है।

घटना के वक्त मौजूद थे पत्नी और बच्चे
घटना के वक्त घर में युवक पत्नी व दो बच्चे मौजूद थे। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी भेज दिया था। वहीं, घटना स्थल से फोरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य इकट्ठा की है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस जांच कर रही है।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post