स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

कौन हैं दीपक मीणा ?

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


कौन हैं दीपक मीणा ?

     मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले दीपक मीणा 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. 15 जुलाई 1986 को जन्मे दीपक मीणा गोरखपुर से पूर्व गाजियाबाद के जिलाधिकारी रहे, 14 अप्रैल 2022 को उन्हें मेरठ का डीएम नियुक्त किया गया था। उससे पहले वह सिद्धार्थनगर के डीएम के पद पर कार्यरत थे और उससे भी पहले वह श्रावस्ती के जिलाधिकारी थे। इसके अलावा वह आगरा से लेकर सहारनपुर, मैनपुरी और अलीगढ़ में भी सीडीओ के पद पर काम कर चुके हैं।

दीपक मीणा आईआईटी खड़गपुर से पढ़े हैं। उन्होंने यहां से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह टाटा स्टील में नौकरी करने लगे थे। इसी दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और साल 2010 की यूपीएससी परीक्षा में वह आईएएस के लिए चुन लिए गए, फिर उनकी ट्रेनिंग शुरू हुई। मसूरी में उनकी ट्रेनिंग मई 2012 तक चली और उसके बाद उन्हें यूपी कैडर अलॉट किया गया। उनकी पहली पोस्टिंग अलीगढ़ में हुई थी, इसके बाद उन्होंने आजमगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर काम किया था।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post