- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
सूरजकुंड ओवर ब्रिज हादसे के बाद तिवारीपुर पुलिस की कार्रवाई तेज, पतंग की दुकानों पर चीनी मांझे की तलाश
पुलिस ने भविष्य में चाइनीस मांझा न बेचने का लिया प्रमाण पत्र
भविष्य में चाइनीस मांझा बेचा तो होगी कानूनी कार्यवाही
गोरखपुर, तिवारीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम सूरजकुंड ओवर ब्रिज पर हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। 25 वर्षीय अमित गुप्ता, जो अपनी मां के साथ बाइक से जा रहे थे, चीनी मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी गर्दन इतनी बुरी तरह कट गई कि गले की पांच नसों में से चार से अधिक क्षतिग्रस्त हो गईं। अमित को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज और फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका ऑपरेशन हुआ।
हादसे के बाद पुलिस की सक्रियता
घटना के बाद तिवारीपुर थाना अध्यक्ष गौरव वर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र की लगभग 10 दुकानों की जांच करवाई। जांच के दौरान किसी भी दुकान पर चीनी मांझा बिकता हुआ नहीं पाया गया। हालांकि, पुलिस ने कोई ढील नहीं दी और सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए एक प्रमाण पत्र भरवाया गया,
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)