स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

गलवान के वीर: भानुप्रताप सिंह और दलजीत सिंह को श्रद्धांजलि

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


लद्दाख की ऊँचाइयों पर देश की रक्षा करते हुए हमारे दो वीर सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए। यह हादसा गलवान घाटी में हुआ, जहाँ सेना की स्कॉर्पियो गश्त पर थी।

गलवान में अचानक एक पहाड़ी से भारी पत्थर गिरा, जो सेना की स्कॉर्पियो वाहन पर आ गिरा। इस दर्दनाक हादसे में लेफ्टिनेंट कर्नल भानुप्रताप सिंह और लांसनायक दफादार दलजीत सिंह ने अपनी अंतिम सांस लीI

देश उनका ऋणी है। जिन हालातों में वे देश की सेवा कर रहे थे, वे अत्यंत कठोर और जोखिमपूर्ण थे। लेकिन इन वीर सपूतों ने कर्तव्य की राह को ही अपना धर्म माना।

लेफ्टिनेंट कर्नल भानुप्रताप सिंह और लांसनायक दफादार दलजीत सिंह को हमारी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि। उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।"

🕯️ "वीरों को नमन... जय हिंद!

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post