- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
पूज्य गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर आज हम सभी का सौभाग्य है कि जनपद चित्रकूट स्थित श्रीराम की पावन धरा, राजापुर में 'श्री तुलसी जन्मोत्सव – 2025' के दिव्य आयोजन में सहभागी बनने का अवसर प्राप्त हुआ।
यह आयोजन पद्मविभूषण जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज एवं अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथा-व्यास श्रद्धेय मोरारी बापू जी के पावन सान्निध्य में सम्पन्न हो रहा है, जिससे समस्त वातावरण भक्तिरस और ज्ञानसुधा से सराबोर हो उठा है।
इस पुण्य अवसर पर सनातन धर्म एवं श्रीराम कथा की निरंतर सेवा में रत महान विभूतियों को रत्नावली पुरस्कार, तुलसी पुरस्कार, व्यास पुरस्कार एवं वाल्मीकि पुरस्कार से सम्मानित कर हम सबने मिलकर उनकी तपस्या और साधना को नमन किया है।
मैं आयोजन में उपस्थित सभी पूज्य संत-महात्माओं, धर्माचार्यों, तथा श्रद्धालु भक्तजनों का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। आपका यह स्नेह और आशीर्वाद सदैव हम सबको धर्म-पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
जय श्रीराम।
#RajapurTulsiUtsav
#TulsidasJayanti
#TulsiDhamRajapur
#TulsiPeeth
#SwamiRamBhadracharya
#MorariBapu
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)