- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
बगीचे में टहलते समय दो युवकों पर चाकू से हमला, एक गंभीर- गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर...
सोमवार रात रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मुडेरा लाल गांव में टहलने गए दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है।घायलों की पहचान विनीत यादव (27) और राहुल यादव (18) के रूप में हुई है। दोनों गांव के निवासी हैं और रात को गांव से बाहर स्थित एक बगीचे में टहलने गए थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें घेरकर चाकू से हमला कर दिया।
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां विनीत यादव की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। राहुल का इलाज देवरिया में ही चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना पर रामपुर कारखाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)