स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर 1 अगस्त से टोल टैक्स वसूली शुरू, यूपीडा ने जारी की दरें

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर, 28 जुलाई 2025

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब टोल टैक्स देना होगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि दिनांक 1 अगस्त 2025 की मध्यरात्रि (00:00:00 बजे) से टोल टैक्स की वसूली शुरू की जा रही है।

यह वसूली उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे (पथकर उद्ग्रहण और फीस निर्धारण तथा उसकी वसूली) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2017 के अंतर्गत की जाएगी। यूपीडा द्वारा निर्धारित टोल दरें वाहन की श्रेणी के अनुसार तय की गई हैं।

ये होंगी टोल टैक्स दरें (प्रथम टोल से अंतिम टोल तक एकल यात्रा के लिए):

1. टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, रजिस्टर्ड ट्रैक्टर्स:

2. ₹140 कार, जीप, वैन, हल्के मोटर वाहन:

3. ₹285 लाइट कमर्शियल व्हीकल, मिनी बस:

4. ₹440 बस या ट्रक: ₹840 भारी निर्माण मशीन, मल्टी एक्सल वाहन (3–6 घुरीय):

5. ₹1335 विशाल आकार वाहन (7 या अधिक घुरीय): ₹1745

इसके अतिरिक्त, नियमों के तहत एक ही दिन में वापसी यात्रा करने पर 160% टोल देना होगा, जबकि महीने में 20 या उससे अधिक यात्राएं करने वाले वाहनों को 80% टोल देय होगा।

यूपीडा ने यह भी जानकारी दी है कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर स्थित सभी टोल प्लाजा और टोल बूथ पर लागू टोल दरों का विस्तृत विवरण यूपीडा की आधिकारिक वेबसाइट https://upeida.up.gov.in पर उपलब्ध है।

यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post