स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

महानवमी पर अघोर पीठ में नौ कन्याओं एवं बटुक भैरव का पूजन, गुरुदेव अवधूत छबीले राम जी ने चरण पखारकर कराया भोजन

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


महानवमी के पावन अवसर पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अघोर पीठ आश्रम में मातृशक्ति की आराधना, गुरु भक्ति और सेवा-समर्पण का अनुपम दृश्य देखने को मिला। पीठ प्रमुख परम पूज्य गुरुदेव अवधूत छबीले राम जी के सान्निध्य में नौ कन्याओं एवं बटुक भैरव का विधि-विधानपूर्वक पूजन किया गया।

इस अवसर पर गुरुदेव ने नौ कन्याओं एवं बटुक भैरव के चरणों का प्रक्षालन कर उन्हें वस्त्र अर्पित किए, आरती उतारी और अपने हाथों से भोजन परोसा। इसके बाद उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया तथा दक्षिणा प्रदान की। इस दौरान गुरुदेव का वात्सल्य, श्रद्धा और सेवा भाव विशेष रूप से देखने को मिला।

अनुष्ठान से पूर्व आश्रम के श्रद्धालुओं ने गुरुदेव अवधूत छबीले राम जी का मातृस्वरूप में भव्य श्रृंगार किया। भक्तों ने महाआरती उतारकर गुरु वंदना की तथा फल एवं मिष्ठान अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूरे आश्रम परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

गुरुदेव द्वारा पूजन संपन्न कराने के बाद आश्रम के श्रद्धालुओं ने भी कतारबद्ध होकर बारी-बारी से कन्याओं एवं बटुक भैरव का पूजन किया। उन्हें फल, मिष्ठान, उपहार एवं दक्षिणा भेंट की गई। इसके पश्चात आयोजित विशाल सहभोज में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, महानवमी पर कन्या पूजन के माध्यम से कन्याओं में माँ भगवती के स्वरूप का दर्शन किया जाता है। वहीं, बटुक भैरव पूजन भी देवी उपासना की परंपरा का महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। चरण प्रक्षालन, आरती, वस्त्र अर्पण और भोजन कराने की परंपरा श्रद्धा, सेवा, वात्सल्य तथा नारी शक्ति के सम्मान का संदेश देती है। अघोर पीठ में आयोजित इस अनुष्ठान ने भक्ति और समर्पण की भावना को साकार किया।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post