स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

गाजीपुर में सपा का जनसंपर्क अभियान तेज, घर-घर बांटी जा रहीं चुनावी पर्चियां

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गाजीपुर शहर के विभिन्न मोहल्लों में सपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर चुनावी पर्चियां वितरित कीं और मतदाताओं से संपर्क कर पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क अभियान में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष बॉबी चौधरी, छात्र सभा के नगर अध्यक्ष युनूस परवेज (प्रिंस), सैयद शारिक अनीस, दिलनवाज़ खान, गुफ्रान खान, पंकज मिश्रा, अभिनव गुप्ता और नगर सचिव सैयद अशहर नफीस सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और पार्टी की नीतियों एवं प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के समर्थन में अपनी बात रखी। कार्यकर्ता लगातार विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं, ताकि चुनाव में पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाया जा सके।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें जनता का सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आगामी एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत का भरोसा जताया।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post