- by Ashwani Kumar Rawat
- 2026-11-09 12:51:58
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
पुलिस लाइन गोरखपुर में अश्व दल में तैनात 19 वर्षीय अश्व ‘योद्धा’ के निधन पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने अश्व ‘योद्धा’ को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, घुड़सवार पुलिस दल के सदस्यों सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अश्व ‘योद्धा’ को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि अश्व ‘योद्धा’ वर्ष 2013 में गोरखपुर पुलिस के अश्व दल में शामिल हुआ था। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उसने प्रयागराज कुंभ मेला, श्री गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा तथा विभिन्न वीआईपी एवं वीवीआईपी ड्यूटियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस विभाग में लगभग 13 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले ‘योद्धा’ ने कई महत्वपूर्ण अवसरों पर अपनी जिम्मेदारी निभाई। उसके निधन से पुलिस परिवार में शोक की भावना है।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)