- by Manish Kumar Susari
- 2026-08-08 23:29:03
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के रानीगंज से स्कूल जाने के लिए निकलीं तीन नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने करीब 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। तीनों छात्राएं मऊ क्षेत्र स्थित परानू बाबा मंदिर के पास से बरामद हुईं।
जानकारी के अनुसार, छात्राओं के लापता होने की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्काल उनकी तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव सहित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए छात्राओं को सकुशल बरामद किया।
छात्राओं के सकुशल मिलने की सूचना पर परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस द्वारा तीनों छात्राओं से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।
छात्राओं की त्वरित बरामदगी को लेकर शंकरगढ़ पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)