स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

सावन से पहले नगर पालिका की कार्रवाई, नई सड़क-ददरी घाट से हटाया गया अतिक्रमण

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


सावन माह में ददरी घाट पर बढ़ने वाली कांवरियों की भीड़ को देखते हुए नगर पालिका गाजीपुर ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार राय के निर्देशानुसार राजस्व निरीक्षक अरविंद सोनकर एवं मनजीत सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने नई सड़क स्थित अस्थायी वेंडिंग जोन एवं ददरी घाट क्षेत्र में सड़क के बीच किए गए अतिक्रमण को हटवाया।
नगर पालिका प्रशासन के अनुसार सावन माह में ददरी घाट पर बड़ी संख्या में कांवरिए गंगा जल लेने पहुंचते हैं। ऐसे में घाट तक आवागमन सुचारु रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए वेंडिंग जोन में दुकानदारों को पूर्व में ही सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की हिदायत दी गई थी।
दुकानदारों को तीन दिवस के भीतर सड़क से अपना अतिक्रमण स्वयं हटाने का निर्देश दिया गया था। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा।
निर्धारित समय सीमा के बाद नगर पालिका की टीम ने नई सड़क-ददरी घाट वेंडिंग जोन में अभियान चलाकर सड़क के बीच किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई के दौरान सड़क को आवागमन के लिए सुचारु कराया गया।
नगर पालिका प्रशासन ने सावन माह के दौरान श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सार्वजनिक मार्गों एवं घाटों के आसपास अतिक्रमण न करने की अपील की है।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post