स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

गाजीपुर के दवा व्यापारियों ने ड्रग इंस्पेक्टर श्री बृजेश कुमार मौर्य को दी भावभीनी विदाई

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा जनपद में 4.5 वर्ष का लंबा और सफल कार्यकाल पूरा करने पर औषधि निरीक्षक श्री बृजेश कुमार मौर्य के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कचहरी रोड स्थित डाइनेजो रेस्टोरेंट  में अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
समारोह के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्री बृजेश कुमार मौर्य को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों, व्यापारियों के साथ उनके सहयोगात्मक रवैये और क्षेत्र में दवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के प्रयासों के लिए स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नागमणि मिश्रा  ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि श्री मौर्य ने हमेशा नियमों का पालन कराते हुए भी दवा व्यापारियों की जायज समस्याओं को ध्यान से सुना और उनका त्वरित समाधान निकाला। 
इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव श्री बृजेश पांडे और कोषाध्यक्ष श्री वीरेंद्र नाथ यादव ने भी ड्रग इंस्पेक्टर महोदय के साथ बिताए गए अनुभवों को साझा किया और कहा कि उनके साढ़े चार साल का कार्यकाल गाजीपुर के दवा व्यवसाय के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।
समारोह में मुख्य रूप से चेयरमैन श्री कृष्ण मुरारी केडिया, संरक्षक श्री राजेश राय , उपाध्यक्ष श्री बृज किशोर , मिडिया प्रभारी श्री मनिंदर कुशवाहा,  श्री जगदीश कुशवाहा, श्री सुनील श्रीवास्तव, श्री रवि केडिया, श्री बाबू लाल, श्री मनोज कुशवाहा, श्री सिद्धार्थ चौरसिया, श्री राघवेंद्र बहादुर सिंह, श्री मुकेश श्रीवास्तव, श्री विपिन मिश्रा सहित कई अन्य गणमान्य व्यवसायी मौजूद थे।
समारोह के अंत में ड्रग इंस्पेक्टर श्री बृजेश कुमार मौर्य ने गाजीपुर के सभी केमिस्ट भाइयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहाँ के व्यापारियों से उन्हें जो मान-सम्मान और सहयोग मिला, उसे वह कभी भूल नहीं पाएंगे।
गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन
गाजीपुर, उत्तर प्रदेश

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post