- by Saourabh Kumar
- 2026-07-03 20:04:24
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
कसया/कुशीनगर। गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी ने कसया थाना प्रभारी इत्या पांडेय से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस प्रशासन समाज में कानून व्यवस्था, शांति एवं जनसुरक्षा का प्रमुख आधार है। उन्हें विश्वास है कि थाना प्रभारी इत्या पांडेय अपनी कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्ष कार्यशैली एवं जनसेवा के भाव से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा आमजन का विश्वास बनाए रखेंगे।
उन्होंने कहा कि गोरक्षनाथ सनातन संघ राष्ट्रहित, सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के कार्यों में सदैव प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। समाज और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से ही सुरक्षित, सशक्त एवं संस्कारित राष्ट्र का निर्माण संभव है।
पंडित संतोष मिश्रा ने बताया कि गोरक्षनाथ सनातन संघ परिवार ने भगवान गोरक्षनाथ एवं भगवान महादेव से प्रार्थना की है कि इत्या पांडेय स्वस्थ, सफल एवं यशस्वी रहें तथा अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा करते रहें।
अंत में गोरक्षनाथ सनातन संघ परिवार की ओर से थाना प्रभारी इत्या पांडेय को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ दी गईं।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)