स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनने में विलंब पर यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने जताई चिंता

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


लंबित मामलों की स्टेटस रिपोर्ट जारी करने और विशेष कैंप लगाने की मांग
लखनऊ, 2 जुलाई। यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सूचना निदेशक विशाल सिंह से मुलाकात कर पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनने में हो रही देरी पर गंभीर चिंता व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल ने लंबित मामलों की स्टेटस रिपोर्ट यूनियन को उपलब्ध कराने तथा सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की।
यूनियन ने बताया कि गत वर्ष जुलाई में सूचना निदेशक के निर्देश पर आयुष्मान कार्ड का कार्य देख रही एजेंसी द्वारा सूचना निदेशालय में विशेष कैंप आयोजित किया गया था। इस दौरान तकनीकी त्रुटियों के कारण जिन पत्रकारों के कार्ड नहीं बन सके थे, उनसे नए आवेदन पत्र भरवाए गए थे। हालांकि, एक वर्ष बीत जाने के बावजूद अधिकांश मामलों का निस्तारण नहीं हो सका है। साथ ही एजेंसी ने नए आवेदन भी स्वीकार नहीं किए।
प्रतिनिधिमंडल ने सूचना निदेशक से आग्रह किया कि आयुष्मान योजना से संबंधित एजेंसी को लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए जाएं तथा सूचना निदेशालय और जिला सूचना कार्यालयों में विशेष कैंप आयोजित कर पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं।
सूचना निदेशक ने प्रतिनिधिमंडल को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लखनऊ मंडल अध्यक्ष शिवशरण सिंह ने किया। उनके साथ शिव विजय सिंह, अनिल कुमार सैनी एवं अनिल त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post