स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

भाजपा नेताओं ने बूथों पर सुना 'मन की बात', विकसित भारत के संकल्प को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें एपिसोड को जिलेभर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों पर सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के बाद नेताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी बताते हुए पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी, स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जंगीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 240 स्थित होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, रौजा में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि 'मन की बात' केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों की भावनाओं, आकांक्षाओं और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री का प्रत्येक संवाद समाज को सकारात्मक सोच, सेवा, स्वावलंबन, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार तथा विकसित भारत के लक्ष्य की ओर प्रेरित करता है। इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शशांक राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, राजन प्रजापति, ब्लॉक प्रमुख मनोज गुप्ता, बृजेंद्र सिंह, राहुल राय, अवधेश राय, राजदेव यादव, मशाला सिंह, विजय सिंह, अभिनव सिंह, सतीश सिंह, रंजीत कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सदर विधानसभा के नंदगंज मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 53, पहलवानपुर में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कार्यकर्ताओं के साथ 'मन की बात' सुनी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, नवाचार, जनभागीदारी तथा विकसित भारत के संकल्प को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया है। कार्यक्रम के उपरांत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शैलेश सिंह काकन, इंद्रदेव प्रजापति, लालजी बिंद, पतिराम बिंद, नरेंद्र राय और राजेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जखनियां विधानसभा के मनिहारी प्रथम मंडल के ग्राम बरहट स्थित बूथ संख्या 419 पर 'मन की बात' सुनी। इसके बाद बूथ बैठक आयोजित कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन एवं योगदान पर चर्चा की गई तथा उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संवाद देश के करोड़ों नागरिकों को राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।

पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने गाजीपुर सदर विधानसभा के बूथ संख्या 80, बरहपुर में कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी, आत्मनिर्भरता, नवाचार और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर जो विचार रखे हैं, वे प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि 'मन की बात' विकसित, समृद्ध और आत्मविश्वासी भारत के निर्माण का जनआंदोलन बन चुका है।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post