स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

सीएमओ ने किया शंकरगढ़ सीएचसी का औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर लगाई फटकारलापरवाही पर सख्त विभागीय कार्रवाई की चेतावनी

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


प्रयागराज/शंकरगढ़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) प्रयागराज ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शंकरगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। कई खामियां मिलने पर सीएमओ ने संबंधित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने चिकित्सकों को कार्य के प्रति लापरवाही न बरतने की हिदायत देते हुए कहा कि सभी मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों, पैथोलॉजी लैब, दवा वितरण व्यवस्था तथा अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान सीएचसी प्रभारी शंकरगढ़ के अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।

सीएमओ ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। ऐसे में प्रत्येक सीएचसी प्रभारी एवं कर्मचारी की नैतिक जिम्मेदारी है कि अस्पताल की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखें तथा मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराएं।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन शिकायत प्राप्त होती है और जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

सीएमओ के औचक निरीक्षण से अस्पताल परिसर में पूरे दिन हड़कंप का माहौल बना रहा।

रिपोर्ट : मनीष सुसारी, प्रयागराज

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post