स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

भाजपा नेता संकठा प्रसाद मिश्र ने जन चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


भाजपा के वरिष्ठ नेता संकठा प्रसाद मिश्र ने शनिवार को जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के सदर पूर्वी मंडल अंतर्गत प्यारेपुर राजभर बस्ती एवं परवां गांव के अनुसूचित जाति मोहल्ले में जन चौपाल आयोजित कर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी तथा योजनाओं से वंचित पात्र लोगों का मार्गदर्शन एवं सहयोग किया।
जन चौपाल को संबोधित करते हुए संकठा प्रसाद मिश्र ने कहा कि क्षेत्र का सांसद और विधायक ऐसा होना चाहिए जो बिना किसी भेदभाव के जनता की आवश्यकताओं के समय जिम्मेदारी के साथ उनके साथ खड़ा रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। जन चौपाल के माध्यम से जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
जिला मंत्री सुरेश बिंद ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि जनसंपर्क अभियान केवल सरकार की उपलब्धियों को बताने का माध्यम नहीं है, बल्कि जनता के सुझावों और अपेक्षाओं को जानकर उन्हें शासन तक पहुंचाने का सशक्त प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि सरकार की निष्पक्ष एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यप्रणाली के कारण जनकल्याणकारी योजनाओं से लोग खुशहाल और समृद्ध हो रहे हैं तथा इसी आधार पर वर्ष 2027 में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का विश्वास है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार भारती ने तथा संचालन मंडल अध्यक्ष संतोष प्रजापति ने किया।
इस अवसर पर पंकज राय, भरथ कुशवाहा, वीर बहादुर राजभर, सुनील यादव, अमित कुमार, सुनील पाठक, मनोज कुमार भारती, गिरीश प्रजापति सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post