- by Manish Kumar Susari
- 2026-06-25 20:14:38
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
प्रयागराज, 25 जून। नशामुक्त भारत अभियान-2026 के अंतर्गत गुरुवार को प्रयागराज मंडल कार्यालय में नशामुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने की।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। उन्होंने सभी से स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण तथा देश को नशामुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के दौरान सभी ने समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एम.एम. वारिस, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक एस.के. सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वैभव गुप्ता, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अमित चौधरी, वरिष्ठ मंडल पर्यावरण एवं रख-रखाव प्रबंधक विक्रम सिंह कोली, सहायक कार्मिक अधिकारी (ट्रैफिक) रवि कुमार मीणा सहित मंडल के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रयागराज मंडल ने नशामुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए जागरूकता एवं जनसहभागिता के माध्यम से निरंतर प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
रिपोर्ट: मनीष सुसारी, प्रयागराज
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)