- by Rashid Amin Khan
- 2026-06-21 21:02:57
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे विश्व में योग शिविर का आयोजन बढ़-चढ़कर किया जा रहा है ।इसी कड़ी में रविवार को कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज शंकरगढ़ में भी योग शिविर का किया गया आयोजन। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने योग शिविर में योगाभ्यासन किया और कहा कि योग शरीर,मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करता है।इसलिए सभी को प्रतिदिन अपने निरोगी शरीर के लिए 1 घंटे कम से कम योग में समय देना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी बालेंद्र पांडे, धर्मराज कुशवाहा,पंकज श्रीवास्तव, नरेश श्रीवास्तव, रीतू सुसारी,आभा मिश्रा ,सीमा सिंह, विनीत शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे l
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)