स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

नीमा गाज़ीपुर शाखा ने मनाया 12 वॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित जिलास्तरीय योग दिवस का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड पर हुआ. जिसमें नीमा गाज़ीपुर ने मुख्य भूमिका निभाई. योगाभ्यास मे मुख्यतः तड़ासन,भुजंगासन, शव आसन, कपाल भाती, अनुलोम विलोम, बटर फ्लाई आदि योगाभ्यास कराया गया एवं उसका शरीर पर पड़ने वाला प्रभाव भी बताया गया नीमा गाज़ीपुर के प्रेसिडेंट डॉ.डी. के. वर्मा ने योगासन के बारे बताया की योग से तन मन दोनों स्वस्थ होते है,आयुर्वेद एवं योग एक दूसरे के पूरक है.अपने जीवन मे योग को दिनचर्या मे शामिल करना चाहिए. सेक्रेटरी डॉ. ए.के.सिंह ने कहा की योग से शरीर के तमाम व्याधियों का नाश होता है,और शरीर हमेशा ऊर्जावान रहती है,वाईस प्रेसिडेंट डॉ. रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा की आज योग दिवस पूरे विश्व मे मनाया जा रहा है.यह सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है. इसे जन जन तक पहुंचना है.इसमें डॉ.कमलेश्वर राय, डॉ.आफतब आलम, डॉ. अविनाश पाण्डेय, डॉ.वी. पी शर्मा,डॉ.शिव दुलार यादव, डॉ. जामवंत राय. आदि लोग सम्मिलित रहें.

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post