स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

मुहर्रम पर्व को लेकर थाना शंकरगढ़ में आहुति हुई पीस कमेटी की बैठक

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


शंकरगढ़, प्रयागराज। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना शंकरगढ़ परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसीपी बारा वेद व्यास मिश्रा ने की, जबकि थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे के नेतृत्व में थाना परिषर मे पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई 
बैठक में  सभी ताजियादारों, सभासदों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि परमेश्वर सिंह उर्फ पप्पू ,कमलेश, सभासद- जानू सभासद, डॉ. आर.के. सिंह, मनपूरन सिंह, मोहित पटेल,पप्पू भारतीय, दीपक केसरवानी ,सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं व्यापारी वर्ग से व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद केसरवानी, आबिद अली, पंकज गुप्ता, ,अमित गुप्ता,यूनुस खान, यूसुफ खान समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
चिकान टोला, हज्जी टोला, सिंधी टोला, पंखा टोला, व विभिन्न वार्डो के ताजियादारों ने मुहर्रम जुलूस एवं आयोजन से संबंधित अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। अधिकारियों ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया।
बैठक में विशेष रूप से साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को मुहर्रम पर्व के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
एसीपी बारा ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। वहीं थाना अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन मुहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सभी ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।
 

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post