स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

ग़ाज़ीपुर निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एशोसियेशन की. मासिक बैठक सम्पन्न!

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


ग़ाज़ीपुर निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एशोसियेशन की. मासिक बैठक सम्पन्न!
आठवें वेतन आयोग की संस्तुति के लागू होने तक चलेगा आन्दोलन
पेंशनर भवन के नव निर्माण की प्रक्रिया प्रारम्भ करने हेतु जिलाधिकारी से अपील*
हस्ताक्षर याचिका अभियान की हुई समीक्षा
सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर शुरू करने का निर्णय
 बैठक के अंत में एशोसियेशन के वरिष्ठ सदस्य माशुक अली को दी गई श्रद्धांजलि
प्रख्यात कवि दिनेश चंद्र शर्मा, एवं अमर नाथ तिवारी, "अमर " के काव्य पाठ से श्रोता अभिभूत
  गाज़ीपुर सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं  पेंशनर एशोसियेशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा गाजीपुर की मासिक बैठकर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के पेंशनर भवन में  जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिलाध्यक्ष  ने अपने संबोधन में आल इंडिया राज्य फेडरेशन द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्र व्यापी आन्दोलन के अगले चरण  के लिए  तन, मन  धन से तैयार रहते हुए शत प्रतिशत सहयोग की अपील की गई, कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दुबे ने जनपद के समस्त सेवा निवृत्त कर्मचारी, अधिकारी एवं शिक्षकों से   आपसी मतभेद भुला कर संगठन को मजबूत करने का अनुरोध किया,  जिला मंत्री जनार्दन सिंह  ने पेंशनरों से आग्रह किया कि उनकी जो भी समस्या हो उसको लिख कर एशोसियेशन को दें ताकि सम्बन्धित विभाग से निस्तारण कराया जा  सके, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने आय व्यय का विवरण प्रस्तुत कर नवीनीकरण शुल्क एवं निर्धारित विशेष आर्थिक सहयोग जमा करने पर जोर दिया!
      बैठक को मुख्य रूप से बाल कृष्ण यादव, डाक्टर दिनेश सिंह, डी एन राय, उग्रसेन सिंह, डाक्टर दिनेश सिंह,  वरमेशर उपाध्याय, 
इ राम नाथ ठाकुर, अमर नाथ तिवारी, "अमर " जगदीश गुप्ता, मोहम्मद आरिफ, मौ मोइनुद्दीन, जी यूत शर्मा, इ प्रतीप शर्मा, दिनेश सिंह, जय प्रकाश वर्मा, डाक्टर पी एन सिंह, अवध यादव, मुहम्मद अली,  शकील अहमद, मिठाई राम, चंद्र बलि प्रजा पति, गोपाल जी तिवारी, आदि ने सम्बोधित किया, अध्यक्षता मुक्तेश्वर श्रीवास्तव एवं संचालन अम्बिका दुबे एवं जनार्दन सिंह ने संयुक्त रूप से किया!
     मुक्तेश्वर श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एशोसियेशन गाजीपुर

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post