- by Mahtab Alam
- 2026-06-15 19:16:03
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
जंगीपुर। जंगीपुर विधानसभा के रूहीपुर और हसनापुर ग्राम पंचायत में भाजपा ने जन चौपाल लगाई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेता संकठा प्रसाद मिश्र व जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने केंद्र सरकार के 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।
नेताओं ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा है। जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, पीएम आवास और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने करोड़ों जीवन बदले हैं। आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र बना है। भाजपा सरकार घोषणाओं की नहीं, बल्कि धरातल पर काम करने वाली सरकार है।
इस दौरान नेताओं ने सैकड़ों परिवारों से घर-घर जाकर जनसंपर्क किया, उपलब्धियों का पत्रक बांटा और लोगों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में मंडल अध्यक्ष संतोष प्रजापति, महेन्द्र नाथ दूबे, पंकज राय, राणा प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)