- by Mahtab Alam
- 2026-06-15 19:16:03
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गोरखपुर कराटे एसोसिएशन के सहयोग से “कार्यशाला एवं वृक्षारोपण – एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन गौतम बुद्ध अकादमी, दिव्यनगर रानीडीहा, गोरखपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह, क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा नैतिक दायित्व है। “एक पेड़ माँ के नाम” जैसे अभियान समाज में संवेदनशीलता, संस्कार और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व का भाव विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से जीवन में अनुशासन, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर श्री अभिषेक जायसवाल, सचिव,गोरखपुर कराटे एसोसिएशन ने कहा कि कराटे केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और सामाजिक चेतना का भी सशक्त माध्यम है। संस्था खेल गतिविधियों के साथ-साथ पर्यावरण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों को भी निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिकाधिक पौधारोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
गोरखपुर कराटे संघ अध्यक्ष श्री महेश अग्रवाल जी, सचिव अभिषेक जायसवाल जी
गौतम बुद्ध अकैडमी के डायरेक्ट श्री विचण्डी प्रसाद जी
कोच अभिषेक गुप्ता, निर्भय गुप्ता, छोटी गौड़, निखिल, अमृत, अलोक, अनुष्का, प्रिंस गौड़, सन्नी गौतम,
खिलाडी आयुष उपाध्याय, वर्तिका सिंह, अनन्या यादव, आइशा सिंह,
कुल 150 खिलाडी उपस्थित रहे ।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)