स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

बिना HFR और HPR के नहीं होगा आयुष चिकित्सालयों का नवीनीकरण: जिला चिकित्साधिकारी

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गाजीपुर। जिला आयुष कार्यालय में आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में आयुष डॉक्टरों की एक अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य चिकित्सालयों के नवीनीकरण (Renewal) में आ रही दिक्कतों को दूर करना था।

चिकित्साधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी अस्पतालों के लिए एच.एफ.आर. (Health Facility Registry) और एच.पी.आर. (Healthcare Professionals Registry) अनिवार्य है। इसके बिना नवीनीकरण संभव नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इस डिजिटल रजिस्ट्रेशन के बाद ही चिकित्सक सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

प्रमुख उपस्थिति: बैठक में नीमा प्रेसिडेंट डॉ. डी. के. वर्मा, वॉइस ऑफ़ आयुर्वेद के प्रेसिडेंट डॉ. रमेश सिंह कुशवाहा, सेक्रेटरी डॉ. ए. के. सिंह, डॉ. कमलेश्वर, डॉ. ए. सी. पांडे, डॉ. राजीव राय, डॉ. लल्लन सिंह यादव, डॉ. राजेश और डॉ. कृतिका जायसवाल सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post