- by Mohd. Saif Ali
- 2026-05-29 20:19:13
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
राष्ट्रीय लोकदल ने गोरखपुर जिला कमेटी का विस्तार करते हुए रितेश श्रीवास्तव को जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह मनोनयन राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय के निर्देश एवं अनुमोदन के बाद किया गया।
जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि रितेश श्रीवास्तव पार्टी की रीति-नीति और भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह एवं स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की विचारधारा में आस्था रखते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।
पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि रितेश श्रीवास्तव अपने दायित्वों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है।
रितेश श्रीवास्तव ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)