- by Amit Kumar Verma
- 2026-05-10 14:57:56
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
प्रयागराज के अतरसुइया थाना क्षेत्र स्थित कल्याणी देवी मोहल्ले में शनिवार शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं और 2 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से मकान में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत की जा रही थी। लोगों का कहना था कि यहां रोजाना नए-नए लोगों का आना-जाना लगा रहता था। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और शनिवार शाम एसीपी के नेतृत्व में छापा मारा।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)