स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

संगम हीरो बाइक एजेंसी में लगी आग,मची अफरा-तफरी लाखों का जला सामान

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


कौशाम्बी। जनपद मुख्यालय मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मुख्यालय स्थित संगम हीरो बाइक एजेंसी में शनिवार की शाम 7 बजे अचानक ऊपर मंजिल में रखें सामान में आग लग गई आग लगते ही एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग बुझाने में सफलता पाई है इस अग्निकांड में लाखों रुपए के उपकरण जल जाने की संभावना है सूचना पाकर मंझनपुर कोतवाली के निरीक्षक उप निरीक्षक सहित भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई है एजेंसी में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई खबर लिखे जाने तक एजेंसी में जले सामान की कीमत का आकलन नहीं हो सका है

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post