स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

रामगढ़ताल में अनियंत्रित होकर गिरी कार, बाल-बाल बची दो युवकों की जान

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र में नौकायन रोड पर शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर सीधे रामगढ़ताल ताल में जा गिरी।

इस घटना को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े, जबकि कई लोग मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने लगे। देखते ही देखते यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और इलाके में चर्चा का विषय बन गई।
शनिवार सुबह नौकायन रोड पर सामान्य दिनों की तरह लोगों की आवाजाही चल रही थी। इसी दौरान एक कार सड़क किनारे बैक की जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार को पीछे करते समय चालक अचानक संतुलन खो बैठा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, कार डिवाइडर तोड़ते हुए सीधे रामगढ़ताल में जा गिरी।

ताल का पानी काफी गहरा होने के कारण कार तेजी से डूबने लगी। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ लोग कार में फंसे लोगों को बचाने के लिए ताल की ओर दौड़े।
कार में सवार दो युवक अचानक हुई इस घटना से घबरा गए थे। लेकिन उन्होंने समय रहते सूझबूझ दिखाई। जैसे ही कार पानी में डूबने लगी, दोनों ने तुरंत खिड़की खोलकर दोनों युवक बाहर निकलने में सफल रहे। स्थानीय लोगों ने भी उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ताल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हालात का जायजा लिया और तुरंत कार को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में क्रेन की मदद से कार को ताल से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी इसे लापरवाही का नतीजा बताते हुए वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post