स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

पत्रकार की बेटी ने बढ़ाया मान: फहमीद इम्तियाज ने हाईस्कूल में 86% अंक हासिल कर रचा नया मुकाम

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


कहते हैं कि मेहनत और लगन कभी बेकार नहीं जाती—इस बात को सच कर दिखाया है गोरखनाथ क्षेत्र की होनहार छात्रा फहमीद इम्तियाज ने। हुसैनाबाद, बैतूल नूर मस्जिद के पास रहने वाली फहमीद ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार ही नहीं, पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।
फहमीद की इस सफलता से घर में खुशी का माहौल है। एस आई न्यूज के पत्रकार मोहम्मद इम्तियाजुद्दीन अंसारी (पिता) की आंखों में गर्व साफ झलकता है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि “बेटी की मेहनत और उसकी लगन का यह फल है। उसने हमेशा पढ़ाई को प्राथमिकता दी और आज उसका परिणाम सबके सामने है।”
फहमीद ने भी अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने आगे भी इसी तरह मेहनत करते हुए अपने सपनों को साकार करने की बात कही।
स्थानीय लोगों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए फहमीद के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। एक साधारण परिवार की यह बेटी आज कई बच्चों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है—यह साबित करते हुए कि सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए सिर्फ मेहनत और हौसले की जरूरत होती है।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post