स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मांगों को लेकर डीएम कार्यालय तक किया मार्च

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने श्रम विभाग परिसर में एकत्रित होकर जिला अधिकारी कार्यालय तक जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के जिला सचिव राकेश सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं का लंबे समय से बकाया भुगतान और अन्य समस्याएं सरकार की उदासीनता को दर्शाती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यूनियन की अध्यक्ष मालती कासौधन ने कहा कि आशा बहनों को उनके कठिन परिश्रम के बावजूद उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। कार्यक्रम का संचालन मीनू प्रजापति ने किया।

सभा को ऐपवा की ओर से मनोरमा चौहान, पुष्पा राय, अंजू विश्वकर्मा, प्रेमशीला देवी, बबली सिंह और किरन शाहनी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए आशा कार्यकर्ताओं के संघर्ष को मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रदर्शन के उपरांत शाम चार बजे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एडीएम के माध्यम से वार्ता हुई, जिसमें लिखित समझौता संपन्न हुआ। यूनियन ने स्पष्ट किया कि यदि समझौते का पालन नहीं किया गया, तो पुनः आंदोलन किया जाएगा।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post