स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

TET के विरोध में 13 अप्रैल को मशाल जुलूस, शिक्षकों ने आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की जनपदीय बैठक मोहद्दीपुर स्थित रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों ने TET के विरोध में आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए विशिष्ट बीटीसी संघ के प्रदेश मंत्री एवं महासंघ के जिला संयोजक तारकेश्वर शाही ने कहा कि आगामी 13 अप्रैल को देश के सभी जिला मुख्यालयों पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लें और TET मुक्ति आंदोलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करें।

जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं महासंघ के जिला संयोजक बाल विनोद शुक्ला ने बताया कि गोरखपुर में मशाल जुलूस शाम 4:30 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शुरू होकर गोलघर, गणेश चौराहा होते हुए जिला पंचायत चौराहा तक जाएगा और अंत में काली मंदिर गोलघर पर समाप्त होगा।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि अपनी सेवा की सुरक्षा के लिए जिले के सभी शिक्षकों को इस जुलूस में शामिल होना चाहिए। वहीं अटेवा के जिला अध्यक्ष सुनील दुबे ने शिक्षकों और कर्मचारियों से आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री संजय राज सिंह तथा संरक्षक ज्ञानेश्वर पांडेय ने कहा कि यह पूरे देश के लाखों शिक्षकों की लड़ाई है, जिसे हर हाल में जीतना होगा। महासंघ के महासचिव ने संचालन करते हुए कहा कि शिक्षक अपनी सेवा की सुरक्षा के लिए किसी भी स्तर तक संघर्ष करने को तैयार हैं।

बैठक को मुंडन राय, चंद्रकांती देवी, नीता यादव, रणधीर सिंह, अरुण त्रिपाठी, ईश्वर चंद शुक्ला, शिवरतन निषाद, अजय कनौजिया, सुनील शर्मा, सुशील सिंह, गणेश त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, संजय चौरसिया, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद आसिम सहित कई शिक्षकों ने संबोधित किया।

इस अवसर पर सत्य प्रकाश मिश्रा, ज्ञानेश्वर यादव, राजकुमार, शिव प्रसाद शर्मा, रणधीर शाही, मनीष कुमार, अर्जुन गुप्ता, सुरेश पासवान, चंद्रकांती गुप्ता, मो. आसिम, रवीरेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post