स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

राजेश कुमार श्रीवास्तव मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का वेन्यू बदला, 3 फरवरी से एन.ई. रेलवे ग्राउंड पर होगा आयोजन

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


गोरखपुर।
हॉक स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित राजेश कुमार श्रीवास्तव मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट (तृतीय वर्ष) के आयोजन स्थल में परिवर्तन किया गया है। टूर्नामेंट के आयोजक सचिव प्रभात गौंड ने जानकारी देते हुए बताया कि मण्डल क्रिकेट एसोसिएशन के निर्णय के अनुसार, पहले सेंट एंड्रयूज कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर प्रस्तावित सभी मुकाबले अब अपरिहार्य कारणों से नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (N.E. Railway) क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 3 फरवरी 2026 (मंगलवार) को नीना थापा क्रिकेट एकेडमी और गोरक्ष क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा। इसके बाद
4 फरवरी (बुधवार) को लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी बनाम ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी,
5 फरवरी (बृहस्पतिवार) को टाइम वॉच क्रिकेट एकेडमी बनाम बीएमटी क्रिकेट एकेडमी,
6 फरवरी (शुक्रवार) को अचीवर्स-11 और तमकुही राज क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला होगा।
टूर्नामेंट के तहत 7 फरवरी (शनिवार) को पहला सेमीफाइनल,
9 फरवरी (सोमवार) को दूसरा सेमीफाइनल और
10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
इस अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं और सभी मुकाबले नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का आयोजन अध्यक्ष रामायण जी श्रीवास्तव (प्रबंध समिति सदस्य, नीना थापा इंटर कॉलेज) के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार यह प्रतियोगिता मण्डल के उभरते हुए युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच है। यहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए भविष्य में बड़े स्तर पर क्रिकेट खेलने के अवसर खुल सकते हैं।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post