- by Sakshi Singh
- 2026-02-05 14:52:47
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
खुशहाल प्रसाद स्मारक कन्या इंटर कॉलेज में 13वां वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के ग्रामीण विकास केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान रहे। उनके आगमन पर विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
वार्षिक उत्सव के अवसर पर प्रतिभा सम्मान एवं खेल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शैक्षिक एवं खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंत्री श्री कमलेश पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है और बेटियों की शिक्षा राष्ट्र निर्माण की नींव है।
कार्यक्रम में विद्यालय के मुख्य संस्थापक श्री राम आसारे निषाद ने अपने आशीर्वचन देते हुए बच्चों और अभिभावकों का मार्गदर्शन किया तथा विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर सह निदेशक हरिकेश साहनी, प्रधानाचार्य अजय कनौजिया, खेल शिक्षक क्रांति सिंह, उप प्रधानाचार्य संध्या यादव, प्राइमरी की प्रधान अध्यापिका सीमा गौतम सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ और उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)