स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

अंतरमहाविद्यालयीय अंग्रेजी एवं संस्कृत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


डॉ. रामरक्षा पाण्डेय स्मृति अंतरमहाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पी.जी. कॉलेज में आज दिनांक 06 जनवरी को अंग्रेजी एवं संस्कृत भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का विषय “Preserving Nature: Our Responsibility, Our Future” रहा। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. नीलिमा दुबे, सहायक प्राध्यापक, एच.एस.एस.डी., एम.एम.एम.यू.टी., गोरखपुर एवं श्री अनंत कुमार पाठक, सहायक प्राध्यापक, सी.आर.डी. पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर ने निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी पाण्डेय (बी.ए. द्वितीय वर्ष), सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर वुमेन, गोरखपुर ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान आशी सिंह (एम.एड. प्रथम वर्ष), सी.आर.डी. पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर तथा तृतीय स्थान अंशिका पाण्डेय, दी.द.उ. गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर ने प्राप्त किया।
इसी क्रम में आयोजित संस्कृत भाषण प्रतियोगिता का विषय “भारतीयसंस्कृतिः संरक्षणे संस्कृतस्य भूमिका” रहा। इस प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. प्रांगेश कुमार मिश्र, प्रवक्ता, दर्शनशास्त्र विभाग, श्री गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोरखपुर रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिमझिम दूबे (बी.ए. द्वितीय वर्ष), सी.आर.डी. पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर, द्वितीय स्थान सत्या गुप्ता (बी.ए. द्वितीय वर्ष), महाराणा प्रताप पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर तथा तृतीय स्थान सौरभ मिश्रा (बी.ए. तृतीय वर्ष), दी.द.उ. गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ममता तिवारी, डॉ. दिव्या त्रिपाठी एवं सुश्री सौम्या द्विवेदी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधक डॉ. विजयलक्ष्मी मिश्रा, प्राचार्या डॉ. सुमन सिंह, उप-प्राचार्य डॉ. स्वप्निल पाण्डेय, आई.क्यू.ए.सी. समन्वयक डॉ. रेखा श्रीवास्तव, बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. अपर्णा मिश्रा सहित डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्त, श्रीमती सरिता त्रिपाठी, डॉ. पवन कुमार, डॉ. विकास कुमार श्रीवास्तव, डॉ. आस्था प्रकाश, डॉ. अमिता अग्रवाल एवं अन्य प्रवक्तागण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post