- by Sakshi Singh
- 2026-02-05 14:52:47
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गोरखपुर।
इंडियन नेशनल जर्नलिस्ट कोऑर्डिनेट कमेटी एंड सोशल मीडिया जर्नलिस्ट फेडरेशन (आईएनजेसीसीएस) ने वर्ष के अंतिम दिन 31 दिसंबर को नए सत्र 2026 के लिए संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए उन्हें संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
यह निर्णय भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय प्रभारी सरदार दिलावर सिंह के निर्देश पर प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सतीश चन्द्र शुक्ला द्वारा लिया गया। फिलहाल यह जिम्मेदारी गोरखपुर मंडल के पत्रकारों को सौंपी गई है। संगठन द्वारा जानकारी दी गई है कि जनवरी 2026 के प्रथम सप्ताह में प्रदेश के अन्य मंडलों में भी इसी प्रकार गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
संगठन के सेंट्रल ऑफिस के इन्फॉर्मेशन हेड जनाब मुकद्दर अली (जर्नलिस्ट) ने बताया कि गोरखपुर मंडल के अंतर्गत
कुशीनगर जिला प्रभारी: मृत्यंजय पाण्डेय
देवरिया जिला प्रभारी: श्यामानंद पाण्डेय
गोरखपुर जिला प्रभारी: आशीष मिश्रा
जिला उपाध्यक्ष: पंचानन पाण्डेय
इसके अतिरिक्त
बस्ती जनपद प्रभारी: मुकेश शुक्ला
सदर तहसील (गोरखपुर): बबलू सिंह प्रजापति
चौरीचौरा तहसील: अरविंद कुमार
खजनी तहसील: डॉ. रामप्रकाश राव
बांसगांव तहसील: प्रमोद कुमार पाण्डेय
महानगर प्रभारी: रमेश कुमार श्रीवास्तव
संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि महराजगंज जनपद तथा कैंपियरगंज, गोला और सहजनवा तहसीलों के प्रभारियों की घोषणा जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में की जाएगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रभारी सरदार दिलावर सिंह एवं प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सतीश चन्द्र शुक्ला ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)