स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एमवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, गौहनिया का स्थापना दिवस एवं विधायक डॉ. वाचस्पति का जन्मोत्सव

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


प्रयागराज। एमवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, गौहनिया का स्थापना दिवस एवं बारा विधानसभा (264) के लोकप्रिय विधायक डॉ. वाचस्पति का जन्मोत्सव हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों शुभचिंतकों, समर्थकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर विधायक डॉ. वाचस्पति को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने विधायक डॉ. वाचस्पति के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि विधायक डॉ. वाचस्पति के नेतृत्व में बारा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य एवं अन्य विकास कार्यों को नई गति मिली है, जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है।

कार्यक्रम में एमवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान के योगदान की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, केक कटिंग एवं सम्मान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्ट : मनीष सुसारी, प्रयागराज

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post