- by Saourabh Kumar
- 2026-07-03 20:04:24
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी को शुक्रवार को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें तुरंत हजरतगंज स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी है। घटना की जानकारी मिलते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी उनका हालचाल जानने सिविल अस्पताल पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार, सपा राज्य मुख्यालय पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय रामशरण दास की जयंती का कार्यक्रम चल रहा था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जैसे ही राजेंद्र चौधरी मंच की ओर बढ़े, अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे लड़खड़ा कर गिर गए। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत गाड़ी से सिविल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)