- by Mahtab Alam
- 2026-07-01 20:17:09
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
गाजीपुर, 01 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ राजनेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा तथा पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र का जन्मदिन केक काटकर एवं एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि गाजीपुर की माटी के सपूत मनोज सिन्हा और कलराज मिश्र ने भारतीय राजनीति में शुचिता, सादगी और कर्मठता की नई मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने अपने सार्वजनिक जीवन में विकास, सुशासन और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के रूप में मनोज सिन्हा ने अलगाववाद और आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर विकास एवं शांति का वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने दोनों नेताओं के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, राजेश चौहान, सुमित तिवारी, किरण सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य कार्तिक गुप्ता, अभिनव सिंह, अविनाश सिंह, सुभाष चौहान, रूपक तिवारी, ऋषभ राय, पवनसुत गुप्ता, अभिनव जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)