स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

नए शैक्षणिक सत्र का आगाज: सेवराई के विद्यालयों में तिलक लगाकर छात्रों का स्वागत, बंटीं निःशुल्क पुस्तकें

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


सेवराई: तहसील के भदौरा शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र का पूरे उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ। सत्र के पहले दिन विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं का शिक्षकों ने माथे पर तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही बच्चों के बीच नई निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया, जिससे उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

शिक्षण संस्थानों में दिखा सकारात्मक माहौल सतरामगंज बाजार स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाचार्य प्रदीप राय ने स्कूल पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पहले दिन से ही एक बेहद सकारात्मक और ऊर्जावान माहौल देखने को मिला।

वहीं, कम्पोजिट विद्यालय सेवराई में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह ने एक अनूठी पहल करते हुए छात्रों को अखबार पढ़कर सुनाया। उन्होंने बच्चों को नए शिक्षा सत्र की रूपरेखा और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस विद्यालय में भी सभी उपस्थित छात्रों को नई किताबें बांटी गईं।

उपस्थिति कम रही, लेकिन शिक्षकों ने बढ़ाया हौसला हालांकि, नए सत्र के पहले दिन विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम दर्ज की गई। विद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि अभिभावकों में जागरूकता के साथ आने वाले दिनों में उपस्थिति में तेजी से वृद्धि होगी। इस मौके पर शिक्षकों ने मौजूद छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने और पूरे मनोयोग से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post