- by Sakshi Singh
- 2026-02-05 14:52:47
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
शंकरगढ़।
दिनांक 29 जनवरी 2026 को शंकरगढ़ स्थित एन.एस.के. इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक पुलिस आयुक्त (बारा) निकिता श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।
इस अवसर पर एसीपी निकिता श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद और अध्ययन के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाया जा सकता है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। छात्रों की कला, प्रतिभा और आत्मविश्वास की सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम में शंकरगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह, प्रधान राममिलन, हीरालाल चौरसिया, पंकज श्रीवास्तव, देवराज कुशवाहा, इमरान अहमद, आभा मिश्रा, रेखा सिंह, रीता सुसारी, रीना गोस्वामी, हेमराज मिश्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी द्वारा विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने हेतु प्रेरित करते हुए किया गया। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रताप बहादुर सिंह के साथ शिक्षकगण विजय शंकर मिश्र, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अशोक त्रिपाठी, उत्तम सिंह बघेल, दीपक विश्वकर्मा, प्रदीप मिश्रा, कमलाकर सिंह, पुष्पराज सिंह, राजेश सिंह, संदीप सिंह, एल.एन. वर्मा, शिवेंद्र सिंह, अनिल कुमार, रोहित सिंह, कामिनी सिंह, अनीता सिंह, अर्चना सिंह, माया सिंह, सोनाली पांडे, हीरा पांडे सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)