- by Sakshi Singh
- 2026-02-05 14:52:47
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
क्वांटम यूनिवर्सिटी, रुड़की द्वारा शैक्षणिक गुणवत्ता को निरंतर सशक्त बनाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा एक स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान विजन–2026 प्रस्तुत किया गया, जिसमें वर्तमान शिक्षा पद्धति के अनुरूप पाठ्यक्रम, शैक्षणिक ढांचे एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह (वरिष्ठ ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट हेड) ने बताया कि क्वांटम यूनिवर्सिटी अपने पाठ्यक्रमों को समय-समय पर आधुनिक शिक्षा प्रणाली के अनुरूप अपडेट करती रहती है। विश्वविद्यालय व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ-साथ तकनीकी कार्यक्रम एवं रोजगारपरक शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट और आकर्षक पैकेज उपलब्ध कराने में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि विश्वविद्यालय अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत पहचान बना चुका है।
वहीं विश्वविद्यालय के एडमिशन हेड श्री जी.एस. श्रीवास्तव ने कहा कि क्वांटम यूनिवर्सिटी की प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती। छात्र विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन कर आसानी से प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए बैंक ऋण सुविधा के साथ-साथ विषयानुसार छात्रवृत्ति की व्यवस्था भी उपलब्ध है। विश्वविद्यालय में स्नातक से लेकर परास्नातक तक के पाठ्यक्रमों के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा प्रदान की जा रही है, जो छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध हो रही है।
इस दौरान आनंद कुमार सिंह (रीजनल हेड, यूपी ईस्ट) ने कहा कि पूर्वांचल क्षेत्र में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में क्वांटम यूनिवर्सिटी ने अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, प्रभावी प्लेसमेंट, शोध एवं नवाचार के माध्यम से अन्य विश्वविद्यालयों की तुलना में स्वयं को अग्रणी सिद्ध किया है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के रुड़की स्थित इस विश्वविद्यालय ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देशभर का ध्यान आकर्षित किया है, जिसके परिणामस्वरूप यहां प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य है कि पूर्वांचल का कोई भी विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित न रहे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)