- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
बिजली के निजीकरण के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल : उत्तर प्रदेश में एक लाख बिजली कर्मी सड़क पर उतरे
नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लॉइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर आज देश के 27 लाख बिजली कर्मियों ने एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की । उत्तर प्रदेश के लगभग एक लाख बिजली कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, जूनियर इंजीनियरों और अभियंताओं ने कार्यालय/ कार्य स्थल से बाहर आकर निजीकरण के विरोध में पूरे दिन व्यापक विरोध प्रदर्शन किया।
ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ पावर डिप्लोमा इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के त्रिवेदी, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ़ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाईज के महामंत्री मोहन शर्मा, इलेक्ट्रिसिटी इंप्लॉइज फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के महामंत्री सुदीप दत्ता, इंडियन नेशनल इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स फेडरेशन के महामंत्री कुलदीप कुमार और ऑल इंडिया पावर मेन्स फेडरेशन के महामंत्री समर सिन्हा ने आज यहां जारी बयान में कहा है कि भारत सरकार की एवं राज्य सरकारों की बिजली के निजीकरण की जन विरोधी नीतियों के विरोध में और खास कर उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में देश के सभी प्रांतों के लगभग 27 लाख बिजली कर्मियों ने एक दिन की सांकेतिक हड़ताल कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया है।
नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि बिजली के निजीकरण का निर्णय वापस लिया जाए और भारत सरकार से मांग की है कि भारत सरकार का विद्युत मंत्रालय इस मामले में पहल कर उत्तर प्रदेश में बिजली के निजीकरण का निर्णय निरस्त करवाना सुनिश्चित करें।
नेशनल कॉर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लॉइज एंड इंजीनियर्स के राष्ट्रीय नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उत्तर प्रदेश में दो विद्युत वितरण कंपनियों के निजीकरण का निर्णय वापस न लिया गया और उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मियों का उत्पीड़न करने की कोशिश की गई तो देश के तमाम बिजली कर्मी मूकदर्शक नहीं रहेंगे और देशव्यापी आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे।
आज उत्तर प्रदेश में लगभग एक लाख बिजली कर्मी अपने कार्यालय/ कार्य स्थल को छोड़कर बाहर आए और उन्होंने पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण का निर्णय तत्काल निरस्त करने की मांग की । आज पूरे प्रदेश में निजीकरण के विरोध नारे लगे।
उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मियों के समर्थन में केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारी संगठन, उपभोक्ता संगठन और संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान भी विभिन्न जनपदों में प्रदर्शन में सम्मिलित हुए।किसान और उपभोक्ता संगठनों ने भी चेतावनी दी है कि यदि उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारियों का उत्पीड़न किया गया तो किसान और उपभोक्ता भी सड़कों पर उतरेंगे।
आज लखनऊ, वाराणसी, आगरा, त्रिवेंद्रम, हैदराबाद, विजयवाड़ा, बेंगलुरु, पुडुचेरी, मुंबई, नागपुर, गांधीनगर, जबलपुर, रायपुर, कोरबा, भोपाल, कोलकाता, गुवाहाटी, शिलांग, भुवनेश्वर, रांची, पटना, श्रीनगर, जम्मू, शिमला, पटियाला, चंडीगढ़, देहरादून जयपुर और दिल्ली में बिजली कर्मियों ने सांकेतिक हड़ताल के दौरान व्यापक विरोध प्रदर्शन किया और उप्र में किए जा रहे बाद बिजली के निजीकरण का निर्णय रद्द करने की मांग की।
जनपद गोरखपुर में मुख्य अभियंता कार्यालय पर हजारों बिजली कर्मी उमड़ पड़े। दफ्तर पूरी तरह खाली हो गए। बिजली कर्मचारियों,संविदाकर्मियों, जूनियर इंजीनियरों और अभियंताओं ने पूरे दिन विरोध प्रदर्शन कर पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के निर्णय रद्द करने की मांग की।
लखनऊ में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों सीबी उपाध्याय, इस्माइल खान, पुष्पेन्द्र सिंह, जीवेश नन्दन, अमरदीप सागर , जितेन्द्र कुमार गुप्त, शिवमनाथ तिवारी, सुधीर कुमार राव, अमित आनंद, शिवम् चौधरी, अमित यादव, विजय सिंह, श्याम सिंह, एन के सिंह, प्रभुनाथ प्रसाद, संगमलाल मौर्य, संदीप श्रीवास्तव, ब्रजेश त्रिपाठी, राकेश चौरसिया, विजय बहादुर सिंह , प्रमोद श्रीवास्तव, राजकुमार सागर, रामकिशुन सिंह, करुणेश त्रिपाठी, विमलेश पाल, सुजीत सिंह , संजीव श्रीवास्तव, पीयूषराज श्रीवास्तव, ओम गुप्ता, एवं सत्यव्रत पांडे आदि ने मुख्यतया सभा को संबोधित किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर इकाई ने विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का समर्थन किया। इसमें प्रमुख रूप से गोरखपुर जनपद के अध्यक्ष श्री रूपेश कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री श्री मदन मुरारी शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित मदन मुरारी शुक्ल, संरक्षक श्री अशोक पांडेय, संप्रेक्षक डॉ एस के विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष ई सौरभ श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्री अनूप कुमार, कोषाध्यक्ष श्री इजहार अली,उपाध्यक्ष श्री अनिल द्विवेदी, एवं उपाध्यक्ष श्री राजेश मिश्र ने सभा को संबोधित किया
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)