- by Amit Kumar Gond
- 2026-02-12 11:01:01
स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़
*अंबेडकर जयंती के अवसर पर इंडियन ह्यूमन राइट्स आर्गेनाईजेशन ने भारतीय संविधान की प्रतिलिपि भेट स्वरूप सम्मान दिया*
गोरखपुर दिनांक 14/अप्रैल बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जयंति के अवसर इंडियन ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय महासचिव शहाब हुसैन, सरदार तेजपाल सिंह, मु०अब्दुल्लाह, एडवोकेट आरिफ खान ,अनुराग मजवार, एडवोकेट सुशील शर्मा,एस टी एस सी के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर जी, भीकू, जय राम जी, अनिल अंबेडकर ,एडवोकेट रामकरण, एडवोकेट पंचम आदि लोगों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा चौक पहुंचकर डॉ भीमराव अंबेडकर साहब की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा व माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की व संगठन ने एस सी एस टी के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर जी को भारत के संविधान के प्रति स्मृति चिन्ह आदि भेंट किया। राष्ट्रीय महासचिव शहाब हुसैन ने बताया कि भारतीय संविधान के रचयिता और संविधान के जनक डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने देश के सभी वर्गों मोतीयों को एक माला में पिरोने का कार्य किया है।भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक डॉ बीआर अंबेडकर जी की स्मृति में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाई जाती है । यह डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिन का प्रतीक है जिनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था।वह संविधान में सभी को बराबरी का हक अधिकार व सामान्यता का हक दिलाया । देश आज भीमराव अंबेडकर जी के पगचिह्न पर चल रहा है। डॉ॰ बाबा साहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इंडियन ह्यूमन राइट्स संगठन के कार्यक्रम संयोजक, मो०अब्दुल्लाह ,श्री भिक्खू ने राष्ट्रीय महासचिव शहाब हुसैन,विशिष्ट अतिथि एस सी एससी के अध्यक्ष चंद्रशेखर जी, एडवोकेट आरिफ खान, सरदार तेजपाल सिंह, पंचमराम, अनुराग मज़हवार, शशि दास,अनिल गौतम,भीम सेवक आदि उपस्थित रहे।
Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..
Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)