स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा की मिसाल बने डॉ. कुंवर विवेक सिंह

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


ग्रामीण इलाकों के वंचित और जरूरतमंद लोगों के जीवन में डॉक्टरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इसी सोच को ज़मीन पर उतारते हुए डायबिटीज एवं फैमिली मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. कुंवर विवेक सिंह (एमबीबीएस, डीएनबी) ग्रामीण क्षेत्र शंकरगढ़ में गरीब, असहाय और जरूरतमंद मरीजों को कम खर्च में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. कुंवर विवेक सिंह ने बताया कि अधिकांश चिकित्सक रेजिडेंसी पूरी करने के बाद शहरी या उपनगरीय क्षेत्रों में अस्पतालों अथवा निजी प्रैक्टिस को प्राथमिकता देते हैं। अनुमानतः बहुत कम प्रतिशत डॉक्टर ही ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देना चुनते हैं, जिसके कारण ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था धीरे-धीरे गंभीर संकट की ओर बढ़ रही है। आज के हाई-प्रोफाइल दौर में ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की संख्या लगातार घट रही है, जिससे वहां की आबादी का स्वास्थ्य महानगरीय क्षेत्रों की तुलना में कहीं अधिक खराब स्थिति में है।

डॉ. सिंह का कहना है कि एक चिकित्सक की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब, मजलूम और असहाय मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए। मरीजों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि वे शंकरगढ़ क्षेत्र में थायराइड, मोटापा, एलर्जी, मधुमेह (शुगर), अस्थमा, मौसम बदलने पर सांस फूलना, पेट में जलन, ब्लड प्रेशर का बढ़ना या घटना, लीवर संबंधी रोग, माइग्रेन सहित अन्य गंभीर और पुरानी बीमारियों का इलाज कम खर्च में उपलब्ध करा रहे हैं।

उन्होंने विशेष रूप से उन मरीजों का जिक्र किया, जो आर्थिक तंगी के कारण गंभीर बीमारियों के बावजूद इलाज नहीं करा पाते और असमय अपनी जान गंवा देते हैं। डॉ. सिंह की इस पहल को लेकर क्षेत्र में आम जनमानस के बीच सराहना हो रही है और यह चर्चा का विषय बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हर विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों के प्रति इसी प्रकार संवेदनशील सोच अपनाए, तो ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों को भी बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकती हैं।

रिपोर्ट — मनीष सुसारी, प्रयागराज

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post