स्वदेशी इनक्रेडिबल न्यूज़ में आपका स्वागत है

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

इस खबर के स्पोंसर है सॉफ्टनिक इंडिया, शाही मार्केट, गोलघर, गोरखपुर


जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में मनिहारी के एम.ओ.वाई.सी. द्वारा कार्य में लापरवाही पाए जाने पर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि टीबी मरीजों को केवल सरकारी दवाएं ही उपलब्ध कराई जाएं तथा जांच के लिए उन्हें जागरूक किया जाए। किसी भी मरीज को बाहर की दवाएं न दी जाएं। उन्होंने 100 दिवसीय विशेष सघन अभियान चलाकर आमजन को टीबी के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान समय से सुनिश्चित कराने तथा समस्त एम.ओ.वाई.सी. को तहसील स्तर पर नियमित रूप से बी.एच.एन.डी. की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ओपीडी का नियमित संचालन हो तथा सी.एच.ओ. एवं ए.एन.एम. की नियमित उपस्थिति अनिवार्य की जाए। साथ ही चिकित्सा अधीक्षकों को हेल्थ वेलनेस सेंटरों की क्रियाशीलता की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लाभार्थी महिलाओं को निःशुल्क भोजन, दवा एवं ड्रॉप बैक की सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा प्रसव के बाद उन्हें 48 घंटे तक अस्पताल में रोका जाए।
इसके अतिरिक्त ओपीडी एवं आईपीडी, एफआरयू, आरबीएसके कार्यक्रम, दृष्टिहीनता निवारण, एंबुलेंस सेवाएं, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण, ई-कवच, आभा आईडी की प्रगति, जननी सुरक्षा योजना व जेएसवाई भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीकरण सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एनएचएम), समस्त एम.ओ.वाई.सी. एवं अन्य संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Support India to emerge as a knowledge society by identifying and nurturing the inner strength of youth and rural people, so that India can be transformed into a developed nation..

Er. Shakti Shankar Singh (Chief Editor)

latest post